Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट Airport Premier League: CISF 48 रन से जीता, LK मीणा चमके

Airport Premier League: CISF 48 रन से जीता, LK मीणा चमके

by Khel Dhaba
0 comment

Airport Premier League का पहला सेमीफाइनल मैच CISF और हेल्प डेस्क के मध्य अनीसाबाद के CISF ग्राउंड पर खेला गया। टॉस हेल्प डेस्क की टीम ने जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। CISF ने पहले खेलते हुए 15 ओवरों में 10 विकेट खोकर 104 रन बनाए।

जवाब में खेलने के लिए उतरी हेल्प डेस्क की टीम 12 ओवरों में 56 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। CISF ने यह मैच 48 रनों से जीता। CISF की तरफ से अनन्तम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। CISF के LK मीणा को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने मैच में 42 रन बनाए तथा 03 विकेट लिए। इस जीत के साथ CISF ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.