Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट Patna District Cricket Association का एजीएम व चुनाव अगले आदेश तक स्थगित

Patna District Cricket Association का एजीएम व चुनाव अगले आदेश तक स्थगित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 16 नवंबर। 17 नवंबर होने वाले पटना जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आमसभा की बैठक और चुनाव को संघ के पूर्ण सदस्यों की मांग पर अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में चुनाव अधिकारी अरुण कुमार ने पत्र निर्गत कर दिया गया।

पटना जिला क्रिकेट संघ के पूर्ण सदस्यों, क्लब, एसोसिएट सदस्यों के अध्यक्ष व सचिव को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि क्लबों के पदाधिकारियों ने हिंदुओं के महापर्व छठ पूजा के देखते हुए संघ की वार्षिक आमसभा की बैठक और चुनाव को फिलहाल स्थगित कर दिया जाय। पूर्ण सदस्यों, क्लब, एसोसिएट सदस्यों के पदाधिकारियों की मांग को देखते हुए अगले आदेश तक इसे स्थगित किया जाता है।

गौरतलब है कि पटना जिला क्रिकेट संघ की चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। इसके कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई थी और उसी कार्यक्रम के अनुसार 17 नवंबर को विशेष आमसभा की बैठक और चुनाव होना तय था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.