Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट नालंदा जिला जूनियर क्रिकेट लीग में ए और सी टीम विजयी

नालंदा जिला जूनियर क्रिकेट लीग में ए और सी टीम विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के तत्वावधान में आयोजित नालंदा जिला जूनियर लीग 2024 में आज दो मैच खेले गए जिसमें नालंदा ए और नालंदा सी को जीत मिली।

नालंदा ए बनाम नालंदा एच

नालंदा ए को 10 विकेट से जीत मिली। नालंदा एच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.1 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 30 रन बनाये। मनीष ने 13 रन का योगदान दिया। आशुतोष ने 10 रन देकर 3 विकेट, आदित्य ने 10 रन देकर 2 और सौरव ने 6 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में खेलने उतरी नालंदा ए की टीम ने बिना विकेट गवांए 5.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमें आदित्य ने नाबाद 12 और अंकित ने नाबाद 4 रन बनाये। विजेता टीम के आशुतोष कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

नालंदा एफ बनाम नालंदा सी

नालंदा सी ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। नालंदा एफ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित के 49 रन, अर्जुन के 15 रन और ममता राय के 12 रन की मदद से 19.2 ओवर में 114 रन बनाये। मोहम्मद सैम ने 18 रन देकर 2, युग सिन्हा ने 7 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

जवाब में नालंदा सी ने 13.3 ओवर में दो विकेट खोकर 118 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसने युग सिन्हा ने नाबाद 45, हिमांशु 29 और विजय ने नाबाद 12 रन बनाये। अर्जुन ने 21 रन देकर 1 और हर्ष ने 18 रन देकर 1 विकेट चटकाये। युग सिन्हा को उनके ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

जूनियर मैच में महिला खिलाड़ियों को भी मौका दिया जा रहा है जिससे की नालंदा की महिला खिलाड़ियों के खेल में सुधार लाया जा सके।

निर्णायक

परवेज़ मुस्तफा और मो सब्बीर
स्कोरर : क्षितिज प्रियदर्शी
थर्ड अम्पायर : बिक्रम सोलंकी
ओवज़र्वर : सिकंदर यादव

इस मौके पर आयोजन प्रभारी दीपक कुमार, संतोष पांडेय, एस एम जावेद इक़बाल, विकास कुमार, अंकित, मनीष इत्यादि मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.