Sunday, June 21, 2026
Home Slider जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ में घमासान, अध्यक्ष पर बैठाई जांच समिति

जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ में घमासान, अध्यक्ष पर बैठाई जांच समिति

by Khel Dhaba
0 comment

जहानाबाद। जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ से निबंधित क्लबों के आग्रह पर रविवार को जायका रेस्टुरेंट जहानाबाद में AGM आहूत की गई। बैठक में JDCA अध्यक्ष विश्वास के अनुपस्थित रहने के कारण आम सभा की अध्यक्षता पी.के. इलेवन के अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह जी ने की।

जिसमे एजेंडा के तहत निम्नलिखित बिंदुओं पे विस्तृत चर्चा कर निर्णय लिया गया

  • JDCA अध्यक्ष महोदय के तानाशाही रवैया एवं खिलाड़ियों से पैसा लेने के संदर्भ में प्राप्त शिकायत पत्रों पे विस्तृत चर्चा।

*JDCA अध्यक्ष जी के द्वारा BCA के उच्च पदाधिकारियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने के विषय में विस्तृत रूप से चर्चा।

  • बीते 10/02/23 को JDCA अध्यक्ष के द्वारा एक फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैठक एवं उस बैठक में सचिव को गैर संवैधानिक तरीके से निलंबित करने के विषय में हाउस ने निर्णय लिया और उसे हाउस ने सिरे से खारिज किया और JDCA के अध्यक्ष के प्रति घोर निंदा वयक्त किया।

हाउस ने बहुमत से यह निर्णय लिया कि JDCA के अध्यक्ष विश्वास के द्वारा किए गए सारे असंबैधानिक, अनैतिक , खिलाड़ियों के द्वारा प्राप्त शिकायत पत्र एवं फर्जी कागजात तैयार करने के संबंध में इनके ऊपर एक त्रिसदस्यीय जांच कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया। अतः जांच कमिटी के निर्णय आने तक JDCA के अध्यक्ष विश्वास के प्रशासनिक एवं क्रिकेटिंग कार्य की गतिविधियों पर हाउस के द्वारा तात्कालिक प्रभाव से रोक लगाया गया।

  • JDCA से निबंधित ऑल स्टार क्लब के अध्यक्ष सह पूर्व JDCA सचिव बिनोद कुमार सिंह ने JDCA के उपाध्यक्ष के फर्जी दस्तावेज एवं अवैध तरीके से जिला संघ में इंट्री पर सवाल उठाया और हाउस ने निर्णय लिया कि उपाध्यक्ष राहुल कुमार 07 दिनों के अंदर त्रि सदस्यीय कमिटी और JDCA सचिव को अपना आधार कार्ड/ड्राइवरी लाइसेंस एफिडेविट से सत्यापित कर दें।

त्रि सदस्यीय कमिटी के लिए चेयर मैन आशु रंजन , कन्वेनर आदर्श कुमार एवं सदस्य ताबिस हुसैन को हाउस ने अधिकृत किया।

जांच रिपोर्ट आने तक JDCA के पूर्व संयुक्त सचिव कासिफ रजा काकवी को कार्यकारि अध्यक्ष के रूप में कार्य करने के लिए हाउस ने अधिकृत किया ।

  • क्रिकेटिंग संचालन पूर्व की तरह JDCA के सचिव कंचन कुमार संचालित करते रहेंगे इसकी सूचना BCA को भेजने के लिए कंचन कुमार को अधिकृत किया गया । इस आम सभा में विभिन्न क्लब के पदाधिकारियों सहित,
    JDCA के वर्तमान कोषाध्यक्ष सबीन कुमार, JDCA के वर्तमान सचिव कंचन कुमार , JDCA के पूर्व सचिव विनोद कुमार सिंह।

JDCA के पूर्व कोषाध्यक्ष अनवर हुसैन, JDCA के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कुमार सहित तमाम क्लब के अध्यक्ष / सचिव AGM में उपस्थित रहे जो निम्न हैं।

अमन क्रिकेट क्लब, ऑल स्टार क्रिकेट क्लब, सुनील मेमोरियल क्रिकेट क्लब , लगान क्रिकेट क्लब, कायनात क्रिकेट क्लब, धूम क्रिकेट क्लब, NYCC, जायका क्रिकेट क्लब, श्री राम क्रिकेट क्लब, IICCP क्रिकेट क्लब, त्रिशूल क्रिकेट क्लब, क्रिकेट क्लब, पीके इलेवन क्रिकेट क्लब।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is Super-over-Cricket-Club-1024x538.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-kabaddi-1024x654.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-aurnoday-academy-724x1024.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.