Saturday, June 20, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की जीत में चमके उत्सव मोदी

बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की जीत में चमके उत्सव मोदी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी और जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी, गोपालगंज के बीच वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत शनिवार को हुई जिसके पहले मैच में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने 6 विकेट से जीत हासिल की।
बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की मेजबानी में खेले गए इस मैच में टॉस जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी, गोपालगंज ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 37 ओवर में सभी विकेट खोकर 198 रन बनाये। जेनेक्स की ओर से आदित्य ने 27, प्रतीक ने 62 और अतुल ने 35 रन बनाये। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की ओर से उत्सव मोदी ने 3, अर्जुन ने दो और हिमांशु ने दो विकेट चटकाये।

 

 

 

 

जवाब में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने 30 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। उत्सव मोदी ने 50, अर्जुन ने 42 और सौरभ ने 42 रन बनाये। जेनेक्स की ओर से उज्ज्वल ने 2, तेज ने 1 और शाश्वत ने 1 विकेट चटकाये। उत्सव मोदी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार रवि कुमार ने प्रदान किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.