Thursday, May 21, 2026
Home Slider एशियाई लॉन बॉल चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण पदक

एशियाई लॉन बॉल चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण पदक

by Khel Dhaba
0 comment

एशियाई लॉन बॉल चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, खिताब पर कब्जा
कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट झारखंड की रूपा रानी तिर्की और लवली चौबे के शानदार खेल की बदौलत एशियाई लॉन बॉल में भारत को स्वर्ण पदक जीता।

21 से 26 फरवरी तक मलेशिया में आयोजित हो रही 14वीं एशियाई लॉनबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने पहले राउंड में मलेशिया से हार के बाबजूद जबरदस्त वापसी की। फिर शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में मलेशिया को 17-16 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया और स्वर्ण पदक जीता।

इसके पूर्व भारतीय महिला फोर्स टीम ने सेमीफाइनल में हांगकांग को 14-11 से पराजित किया था। भारतीय टीम में कॉमन वेल्थ मेडलिस्ट झारखंड की बेटी रूपा रानी तिर्की (DSO रामगढ़), लवली चौबे (झारखंड पुलिस) और दिल्ली की पिंकी कुमारी के साथ असम की नैनमोनी सकिया विमेन फोर्स टीम ने मिलकर भारत का सिर एक फिर ऊंचा किया।

साभार : स्पोट्र्सझारखंड.कॉम

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights