Sunday, February 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट रणधीर वर्मा अंडर-17 पुरुष एवं अंडर-19 महिला क्रिकेट चैम्पियनशिप 3 फरवरी से

रणधीर वर्मा अंडर-17 पुरुष एवं अंडर-19 महिला क्रिकेट चैम्पियनशिप 3 फरवरी से

by Khel Dhaba
0 comment

रणधीर वर्मा फाउंडेशन के तत्वावधान में अंडर-17 बालक वर्ग और अंडर-19 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 3 फरवरी से किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए फाउंडेशन के सचिव सतीश कुमार श्रीवास्तव ‘राजू’ ने कहा कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सात सदस्यीय कमिटी गठित की गई है। इस कमिटी के ऊपर खेल को ठीक ढंग से संचालित करने की जिम्मेवारी होगी। मैच सीएबी और संजय गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जायेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

इस कमिटी में विकास कुमार सिंह को संयोजक, धीरेंद्र सिन्हा को सह संयोजक, संतोष तिवारी को आयोजन सचिव, कंचन और सुमित शर्मा को ग्राउंड प्रभारी, रवीन्द्र भारती को अनुशासन समिति का अध्यक्ष और राजीव रंजन यादव को व्यवस्था प्रभारी बनाया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

फाउंडेशन के सचिव सतीश कुमार श्रीवास्तव ‘राजू’ ने बताया कि इस अंडर-17 बालक एवं अंडर-19 महिला क्रिकेट चैम्पियनशिप में राज्य के विभिन्न जिलों की कई टीमें शिरकत करेंगी। इसमें वैसे खिलाड़ी भी शामिल है जिन्होंने बिहार की ओर से देश के घरेलू श्रृंखलाओं में चयनित होकर खेल रहे हैं। वैसी महिला खिलाड़ी भी शामिल होंगी जिन्होंने अपने अपने वर्ग में खेलते हुए बिहार का नाम रौशन करने का काम किया है। यह प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर खेली जायेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights