Friday, June 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्वी चंपारण जिला में क्रिकेट संचालन के लिए बनी कमेटी

पूर्वी चंपारण जिला में क्रिकेट संचालन के लिए बनी कमेटी

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी। स्थानीय चित्रमन्दिर केम्पस(बलुआ बाजार मोतिहारी) स्थित ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन कार्यालय में ईसीडीसीए और उससे पंजीकृत क्लब्स के पदाधिकारियों की बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला में क्रिकेट के सुचारू संचालन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए।

ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने बताया कि जिला में क्रिकेट गतिविधियों को गति देने के लिए पाँच सदस्यीय “जिला क्रिकेट संचालन समिति” का गठन कर दिया गया हैं जिसके चैयरमैन वरिष्ठ खिलाड़ी सुरेंद्र पांडेय, कन्वेनर मुरलीधर सिंह को बनाया गया हैं जबकि वरिष्ठ खिलाड़ी सह बीसीए स्टेट पैनल अम्पायर वेदप्रकाश, मो.कुद्दुस आए मो.आलम उसके सदस्य होंगे।

27 जनवरी से जिला क्रिकेट लीग का दूसरा चरण का शुभारंभ

अगले महीने में संभावित हेमन ट्रॉफी का आयोजन के साथ आगे आनेवाले सभी प्रकार का आयोजन जिला क्रिकेट संचालन समिति के देख-रेख में होगा। अभी तक एसोसिएशन से पंजीकृत 8 टीमों का लीग मैच हो चुका हैं जबकि शेष बचे 14 पंजीकृत टीम 27 जनवरी से होनेवाले दूसरे चरण के लीग मैच में शिरकत करेंगी। साथ ही श्री गौतम ने बताया कि पिछले साल निबंधित कुछ क्लब्स जिन्होंने इस वर्ष अभी तक निबंधन नही कराया हैं उस क्लब्स के खिलाड़ियों के लिए एसोसिएशन में सीधा निबंधन की व्यवस्था की गई है ताकि खिलाड़ियों का हित प्रभावित नही हो। सीधा निबंधन के लिए खिलाड़ी जी. के.स्पोर्ट्स में गुलाब खान से सम्पर्क कर सकते हैं।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.