Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारक्रिकेट Begusarai Under-19 Cricket League में आदित्य का तूफानी शतक

Begusarai Under-19 Cricket League में आदित्य का तूफानी शतक

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही बेगूसराय अंडर-19 क्रिकेट लीग में बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से हरा कर फाइनल में जगह बनाई है। आदित्य का तूफानी शतक (105 रन, 68 गेंद) बने मैन ऑफ द मैच।

ग्रीन पार्क क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में बेगूसराय क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की तरफ से गौरव ने 45 वही विशाल ने 43 रन बनाए। श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की टीम 32 ओवर में 144 रन बनाने में सफल रही। बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से आजिक्या ने 4 व प्रिंस ने 2 विकेट अपने नाम किये।

जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम ने आदित्य के नॉटआउट 105 व युवराज के 42 रन की बदौलत 20.2 ओवर में 148 रन बना कर 10 विकेट से मैच जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच आदित्य को बेगूसराय जिला संघ के अध्यक्ष राज नयन द्वारा प्रदान किया गया। मौके पर राजीव कुमार उर्फ कक्कू सरवन अर्क कन्हैया वीरेश रणवीर आदि उपस्थित रहे।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.