Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट Bhojpur District Junior Division Cricket League में अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू जीता

Bhojpur District Junior Division Cricket League में अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू जीता

by Khel Dhaba
0 comment
Bhojpur District Junior Division Cricket League

आरा। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही भोजपुर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू ने भोजपुर पैंथर को 22 रन से पराजित किया।

स्थानीय महाराजा कॉलेज मैदान पर आयोजित इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू की टीम ने 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। पियांशु ने 31 रन, मनीष ने 28, नवीन ने 13 रन का योगदान किया। भोजपुर पैंथर की तरफ से आकाश ने 2, विशाल मित्रा ने 2, विशाल राय ने 2 और आनंद ने 2 विकेट लिया।

116 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर पैंथर की टीम सभी विकेट खोकर 94 रन ही बना सकी। रितेश ने 26 रन, विशाल ने 11 रन और विशाल मित्रा ने 18 रन, राजीव ने 12 रन बनाये। अवेंजर की तरफ से राहुल कुमार ने सर्वाधिक 5 विकेट ,नवीन ने 3 विकेट ,मनीष उपाध्याय ने एक विकेट लिया। इस प्रकार अवेंजर ने यह मैच 22 रनों से जीत लिया। आज के मैन ऑफ द मैच अवेंजर क्रिकेट क्लब के राहुल को दिया गया। मैच के दौरान भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज पांडे ,सचिव विनीत कुमार राय, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार एवं सीनियर खिलाड़ी अभिषेक रंजन ,आकाश कुमार ,कुणाल पांडे, राजीव रंजन उपस्थित थे।

आज भोजपुर के लिए एक और खुशखबरी प्राप्त हुई। परमजीत सिंह का चयन अंडर -25 बिहार टीम के लिए हुआ जो 15 जनवरी से मोइनुल हक स्टेडियम, पटना में शुरू होने वाले मैच में खेलेंगे जिसके लिए भोजपुर के सभी पदाधिकारियों ने उनको बधाई दी है। कल का मैच जूनियर डिवीजन में तेघरा क्रिकेट क्लब बनाम वाई एमसीसी के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर होगा। इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू )ने दी।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.