Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट Kaimur Champions Trophy T20 : विकास जूनियर के कमाल से जीता कमलाकर

Kaimur Champions Trophy T20 : विकास जूनियर के कमाल से जीता कमलाकर

by Khel Dhaba
0 comment
Kaimur Champions Trophy T20

कैमूर जिला क्रिकेट संघ से पंजीकृत कैमूर चैंपियंस ट्रॉफी T-20 प्रतियोगिता के तीसरे मैच में कमलाकर क्रिकेट क्लब,भभुआ ने मां मुंडेश्वरी क्रिकेट क्लब,भगवानपुर को 80 रन से हरा दिया।

स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में सुबह कमलाकार के कप्तान गुपिल राय ने टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मां मुंडेश्वरी की टीम के सुदर्शन के शानदार अर्धशतक (43 गेंद, 53 रन,4 चौके व 2 छक्के) की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 160 रन बनाये। सुदर्शन के अलावा ह्रदयानंद ने 10 गेंद में दो चौके व दो छक्के की मदद से 23 रन, विकेटकीपर हर्षराज, गुपिल राय और सैयद युसूफ ने 13-13 और शुभम ने 10 रन का योगदान दिया।

मां मुंडेश्वरी सीसी की तरफ से राहुल चौबे ने 27 रन खर्च करके सर्वाधिक 3 विकेट और रंजन ने 1 विकेट हासिल किया। शेष बल्लेबाज रन आउट होकर पवैलियन लौटे।

मां मुडेश्वरी की टीम 161 रन का विजयी लक्ष्य लेकर उतरी और विकास जूनियर की घातक गेंदबाजी के समक्ष बिखर गई और 12.3 ओवरों में ही सभी विकेट खोकर मात्र 80 रन ही बना पाई। दिलीप कुमार ने 24 गेंदो में 24 रन, विनय कुमार ने 10 गेंदो में 15 रन बनाये। इसके अलावा शशांक ने 7  गेंदो में 14 रन बनाये।

कमलाकर की ओर से विकास जूनियर ने 25 रन देकर 5 विकेट लिए और गुपिल व शुभम ने 2-2 विकेट और विनीत चौहान ने 1 विकेट  हासिल किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विकास पटेल जूनियर (5 विकेट) को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए संघ के पुर्व  कोषाध्यक्ष प्रितेश प्रताप सिंह ने प्रदान किया।

इस दौरान संघ के उपाध्यक्ष ईनोक रॉय दास,सचिव अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष कमलाकर तिवारी सहित संघ के पुर्व पदाधिकारी ,संजय प्रेमी, अमितेश प्रताप सिंह, सुजीत पांडे, गोल्डेन अली सहित सैकड़ों खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे।मैच में अंपायरिंग दिलीप पटेल व भानू पटेल और ऑफलाइन स्कोरिंग निखिल कुमार व ऑनलाइन स्कोरिंग सोनल दूबे ने किया। बुधवार यानी 11 जनवरी, 2023 को प्रतियोगिता का चौथा मैच सनराइज क्रिकेट क्लब,भभुआ व विनर क्रिकेट क्लब,मोहनियां के बीच खेला जायेगा।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.