Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट जीएनएसयू Anoop and Ajit Sinha Memorial Cricket Tournament के फाइनल में

जीएनएसयू Anoop and Ajit Sinha Memorial Cricket Tournament के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment
Anoop and Ajit Sinha Memorial Cricket Tournament

पटना। वाईसीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में खेले जा रहे द्वितीय अनूप व अजीत सिन्हा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में जीएनएसयू ने वाईसीसी जूनियर को 127 रन से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच का प्लेयर ऑफ द मैच जीएनएसयू के प्रतीक सिन्हा को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए दिया गया और कल का फाइनल मुक़ाबला बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी बनाम जीएनएसयू के बीच खेल जायेगा।

टॉस जीतकर जीएनएसयू ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीएनएसयू ने अपने 10 विकेट खोकर 172 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईसीसी जूनियर की टीम 45 रन पर ही सिमट गई। और इसी तरह यह मैच जीएनएसयू ने 127 रनों से जीत लिया।

संक्षिप्त स्कोर

जीएनएसयू :172/10 (27.5 ओवर), प्रत्युष 36, प्रियांशु 13, अंशुमन 10, सौरव 4/09, रौशन 2/32, पवन कुमार 2/48,

वाई.सी.सी जूनियर: 45/10 (15.2 ओवर), रौशन 09, अथर्व 05, पवन 05, प्रतीक सिन्हा 3/08, प्रियांशु 3/18, दक्ष 1/14, मोहित 1/05

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.