Monday, June 1, 2026
Home झारखंडक्रिकेट रांची : Taurian Cup Festival Cricket Tournament : झारखंड पुलिस एकादश बना चैंपियन

रांची : Taurian Cup Festival Cricket Tournament : झारखंड पुलिस एकादश बना चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment
Taurian Cup Festival Cricket Tournament

रांची। झारखंड पुलिस एकादश ने टॉरियन स्कूल के मैदान में रविवार को आयोजित टॉरियन कप फेस्टिवल क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली। फाइनल में उसने पलामू स्पोर्ट्समैन क्लब को पराजित किया। एसीबी के डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा, पूर्व डीजीपी बीबी प्रधान, डीएसपी अरविंद सिन्हा, कांग्रेस नेता सुनील सहाय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।

प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में झारखंड पुलिस ने झारखंड स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट टीम को 43 रन से हराया। उसके बाद पलामू स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने रोटैरी रांची, साउथ को हराया। झारखंड पुलिस ने फिर बेंगाली दुर्गो पूजो एसोसिएशन को हराया।

प्रतियोगिता में रांची, पलामू से खिलाड़ी तथा उनके परिवार के सदस्य पहुंचे। महिलाओं के लिए अंताक्षरी का आयोजन किया गया तथा सबको स्कूल परिसर में घुमाया गया। धन्यवाद ज्ञापन टॉरियन स्कूल के प्राचार्य सुभाष कुमार ने किया। पूर्वेंदु दास, रमाशंकर सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.