Monday, August 4, 2025
Home FIFA WORLD CUP 2022 FIFA World Cup 2022 : पुलिसिच के गोल से ईरान को 1-0 से हरा अमेरिका नॉकआउट में

FIFA World Cup 2022 : पुलिसिच के गोल से ईरान को 1-0 से हरा अमेरिका नॉकआउट में

by Khel Dhaba
0 comment
Fifa World Cup 2022

क्रिस्टियन पुलिसिच के 38वें मिनट में किये गये गोल की मदद से अमेरिका ने ईरान पर 1-0 की जीत से फीफा विश्व कप (FIFA World Cup 2022) के नॉकआउट राउंड में प्रवेश किया।

अमेरिका के लिये मंगलवार रात को यह मुकाबला ‘करो या मरो’ का था, उसने आक्रामक शुरूआत की और गोल में कई हमले किये। पर सफलता 38वें मिनट में मिली जब सर्गिनो डेस्ट ने पुलिसिच को बेहतरीन पास दिया और इस फुटबॉलर ने भी इसे गोल में पहुंचा दिया।

[the_ad id=”90598″]

हालांकि इस दौरान पुलिसिच का सिर गोलकीपर से टकराया और वह तीन मिनट तक गोल में लेटे रहे। अमेरिकी टीम के स्टाफ ने उनका उपचार किया जिससे उन्होंने कुछ देर तक मैच में रहने की कोशिश की लेकिन दूसरे हाफ के शुरू में उनकी जगह अन्य खिलाड़ी को उतारा गया।

इसके बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया और मैच खत्म होने के एक घंटे बाद उन्होंने साथी खिलाड़ियों से ‘फेस टाइम’ के जरिये जीत का जश्न मनाया।

मिडफील्डर वेस्टन मैकेनी ने कहा, ‘‘हर खिलाड़ी इस टीम की सफलता सुनिश्चित करने के लिये अपना सर्वस्व देने को तैयार है। ’’

अमेरिकी टीम रूस में 2018 विश्व कप में क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। उसने वेल्स और इंग्लैंड के खिलाफ ड्रा खेला था जिससे उसे राउंड 16 में जगह बनाने के लिये जीत की दरकार थी।

[the_ad_placement id=”before-content-placement”]
अमेरिकी टीम ग्रुप बी में इंग्लैंड से दो अंक पीछे पांच अंक से दूसरे स्थान पर रही। अब टीम 2002 के बाद पहली बार क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिये शनिवार को नीदरलैंड से भिड़ेगी।

ईरान की टीम ग्रुप में तीन अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही और वह अपने सभी छह विश्व कप में अगले दौर में पहुंचने में विफल रही है।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights