FIFA World Cup 2022 : फीफा विश्व कप का रोमांच धीरे-धीरे अपने चरम की ओर बढ़ रहा है। पूरी दुनिया के फुटबॉल प्रेमी इसकी ओर अपनी नजरें टिकाये हुए हैं। इस बीच कतर में हो रहे इस विश्व कप में भाग ले रही टीमों के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं।
FIFA World Cup 2022 खिलाड़ियों के लिए टीमों ने बनाये हैं कई नियम
यों तो टीम ने अपने खिलाड़ियों के लिए बहुत सारे नियम बना रखे हैं पर कुछ ऐसी खबरें है जो सुर्खियां बन जा रही है। ऐसी ही सुर्खियां बटोर रही है स्पेन के कोच लुईस एनरिक का वह बयान जिसमें एनरिक ने अपनी टीम के खिलाड़ियों के लिए सेक्स को लेकर कहा है।
FIFA World Cup 2022 सेक्स को लेकर स्पेन के कोच का है बयान
स्पेनिश टीम के कोच लुईस ने कहा है कि वर्ल्ड कप के मैच से पहले अगर खिलाड़ी सेक्स करते हैं तो उसमें कुछ बुराई नहीं है। लुईस के मुताबिक, अगर आप अपनी पत्नी या पार्टनर के साथ हैं, तो इसमें दिक्कत क्या है यह कोई रोकने वाली चीज़ नहीं है। वर्ल्ड कप में प्रेशर होता है और आप अपना माइंड फ्रेश रखना चाहते हैं।
FIFA World Cup 2022 स्पेन टीम का विश्व कप में हुई अच्छी शुरुआत
FIFA World Cup 2022 : लुईस बोले कि जब मैं खिलाड़ी था, उस वक्त भी यह बातें हमारे लिए नॉर्मल थीं। बता दें कि स्पेन ने अभी तक फीफा वर्ल्ड कप 2022 में एक मैच खेला है, जिसमें उसने कोस्टा रिका को 7-0 से मात दी थी। स्पेन का अगला मुकाबला जर्मनी से 28 नवंबर को है। कोच का यह बयान सुनने के बाद अब आपको नियमों के बारे में बता देते हैं।
FIFA World Cup 2022 कतर में सेक्स और शराब को लेकर है सख्त नियम
तो पहला और सख्त नियम यह है कि कतर में सेक्स को लेकर अलग-अलग पाबंदियां हैं। यहां तक कि लड़कियों के छोटे कपड़े पहनने पर भी रोक लगी है। ऐसे में कोच का बयान सामने आने से सुर्खियां बटोर रही है। इसके अलावा शराब को लेकर भी बैन किया गया है।



