Tuesday, June 2, 2026
Home Uncategorized FIFA World Cup में एक और उलटफेर, पिछड़ने के बाद जापान ने दिया जर्मनी को हराया

FIFA World Cup में एक और उलटफेर, पिछड़ने के बाद जापान ने दिया जर्मनी को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

स्थानापन्न खिलाड़ी रित्सु दोअन और ताकुमा असानो के गोल के दम पर जापान ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए फुटबॉल विश्व कप मुकाबले में बुधवार को यहां 2-1 से जीत दर्ज की।

इल्के गुंडोगन ने चार बार की चैंपियन टीम जर्मनी को पहले हाफ में पेनाल्टी पर गोल कर बढ़त दिला दी थी। जापान ने हालांकि दूसरे हाफ में सात मिनट के अंदर दो गोल कर के यूरोप की मजबूत टीम को हतप्रभ कर दिया।

मैच के 76वें मिनट में ताकुमी मिनामिनो की कीक से निकली गेंद को दिग्गज गोलकीपर मैनुएल नेउर ने रोक दिया लेकिन जर्मनी की घरेलू लीग में टीम फ्रीबर्ग के लिए खेलने वाले दोअन पलटवार कर इसे गोल में बदल दिया और स्टेडियम में मौजूद जापान के दर्शक झूमने लगे।

इसके बाद असानो ने 83वें मिनट में गेंद पर शानदार नियंत्रण कर बेहतरीन कोण बनाकर नेउर को छकाते हुए जापान को बढ़त दिला दी। दोनों टीमों के बीच यह पहला प्रतिस्पर्धी मुकाबला था।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.