Monday, June 1, 2026
Home बिहार बिहार राज्य अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता 13 दिसम्बर से

बिहार राज्य अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता 13 दिसम्बर से

by Khel Dhaba
0 comment
Sanjeevani Online Open Chess Tournament

पटना। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में पाटलिपुत्र शतरंज अकादमी के द्वारा आगामी 13 दिसंबर से बिहार राज्य अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 13 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक पटना के कंकड़बाग स्थित खेल परिसर में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता के हर एक कैटेगरी से चयनित दो- दो खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर है। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी पाटलिपुत्र शतरंज अकादमी अथवा अखिल बिहार शतरंज संघ के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ से पंजीकृत खिलाड़ी ही प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.