Monday, June 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट माधव जी प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में एसकेपी व जीएनएसयू सीए विजयी

माधव जी प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में एसकेपी व जीएनएसयू सीए विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। स्थानीय वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी के ग्राउंड पर चल रही माधव जी प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए मैचों में एसकेपी क्रिकेट एकेडमी और जीएनएसयू क्रिकेट एकेडमी ने अपने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

पहला मैच लालमती देवी हाई स्कूल बनाम एसकेपी क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले लालमती देवी हाई स्कूल ने सभी विकेट खोकर 86 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसकेपी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने अपना यह लक्ष्य मात्र 1 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एसकेपी क्रिकेट एकेडमी के अभय को दिया गया।

दूसरा मैच टीसीए क्रिकेट एकेडमी बनाम जीऐनएसयू क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर जीऐनएसयू क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीऐनएसयू क्रिकेट एकेडमी की टीम 93 रन के स्कोर पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीसीए क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 56 रन के स्कोर पर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीऐनएसयू क्रिकेट एकेडमी के पीयूष (5 विकेट, हैटट्रिक) को दिया गया है।

संक्षिप्त स्कोर
पहला मैच
लालमती देवी हाई स्कूल : 86/10 (19.5ओवर), प्रकाश 25 रन, आयुष कुमार 14 रन, अनिरुद्ध रॉय 20 रन, अभय 3/3, रौशन 2/29, श्रेयांश 2/29,
एसकेपी क्रिकेट एकेडमी : 87/1 (8.2 ओवर), पुष्कर 28 रन, शौर्य प्रताप नाबाद 22 रन, तिलक 1/40

दूसरा मैच
जीऐनएसयू क्रिकेट एकेडमी : 93/10 (20.3 ओवर), नितिन 24 रन, पीयूष 22 रन, अंश 4/10, दिव्यांशु 2/8
टीसीए क्रिकेट एकेडमी : 56/10 (16 ओवर) आयुष 22 रन, रोहित 18 रन, पीयूष 5/17, सौरभ 4/6

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.