Monday, March 2, 2026
Home बिहारअन्य स्क्वैश : अब्दुर,अभिराज,सनी,सोनी,स्नेहा,नियति,शिवम,अमन व स्वर्णिमा चक्रवर्ती फाइनल में

स्क्वैश : अब्दुर,अभिराज,सनी,सोनी,स्नेहा,नियति,शिवम,अमन व स्वर्णिमा चक्रवर्ती फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। तृतीय राज्य क्लोजद स्क्वैश चैम्पियनशिप के तीसरे दिन अब्दुर रहमान, अभिराज सिंह, सन्नी मेहता, सोनी कुमारी, स्नेहा प्रियदर्शनी, नियति, अमन कुमार, चंदन, स्वर्णिमा चक्रवर्ती, खुशी कश्यप ने फाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल मुकाबले के पुरुष वर्ग में अब्दुल रहमान ने मयंक कुमार को 11-1,11-3,11-5, अभिराज सिंह ने कुशाग्र सर्राफ को 11-4,11-3,11-4, महिला वर्ग में गत वर्ष के विजेता सन्नी मेहता ने अनामिका कुमारी को 11- 6,11-6,11-3, सोनी कुमारी ने पूजा दुबे को 11-5,11-6,11-1,अंडर 13 बालिका वर्ग में स्नेहा प्रियदर्शनी ने स्नेहा कुमारी को 11-2,11-6,11-5, नियति ने वैशाली को 6-11,5-11,11-7,9-11, बालक वर्ग अंडर-13 में अमन कुमार ने कुणाल कुमार को 11-4,11-6,11-3,चंदन कुमार ने निशांत राज को 118,11-3,11-3, बालिका वर्ग अंडर-17 में स्वर्णिमा चक्रवर्ती ने तनु प्रिया को 11-6,11-6,11-6, खुशी कश्यप ने ऋषिका को 11-5,9-11,9-11,11-9,11-3 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। कल प्रतियोगिता समाप्ति के उपरांत संध्या 5:30 बजे विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights