Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट विजय इंस्टीच्यूट ऑफ क्रिकेट एक्सीलैंस ऑफ पटना फाइनल में

विजय इंस्टीच्यूट ऑफ क्रिकेट एक्सीलैंस ऑफ पटना फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। विजय इंस्टीच्यूट ऑफ क्रिकेट एक्सीलैंस ऑफ पटना ने लखनऊ क्रिकेट एकेडमी को 177 रन के भारी अंतर से हरा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह मुकाबला शुक्रवार यानी चार नवंबर को खेला गया था। फाइनल मुकाबला आज ही यानी 5 नवंबर को खेला जा रहा है।

शुक्रवार को खेले गए मैच में टॉस विजय इंस्टीच्यूट ऑफ क्रिकेट एक्सीलैंस ऑफ पटना ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 286 रन बनाये। प्रत्यूष विधु ने 57,अंकित राम ने 55 और रौनक यादव ने 29 रन बनाये।

जवाब में लखनऊ क्रिकेट एकेडमी की टीम 23.2 ओवर में 109 रन पर ऑल आउट हो गई। विजय इंस्टीच्यूट ऑफ क्रिकेट एक्सीलैंस ऑफ पटना की ओर से सुजल साहनी ने 25 रन देकर चार और अंकित राम ने 17 रन देकर दो विकेट चटकाये।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.