Wednesday, May 27, 2026
Home Slider टी20 विश्व कप में भारत का शानदार आगाज, पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया

टी20 विश्व कप में भारत का शानदार आगाज, पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

मेलबर्न। विराट कोहली (नाबाद 82 रन) और हार्दिक पांड्या (40 रन) के साथ उनकी शतकीय साझेदारी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में रविवार को चार विकेट से मात दी।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 160 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने मैच की आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया।

इस रोमांचक मैच में भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 31 रन पर ही चार विकेट गंवा दिये थे, लेकिन कोहली-पांड्या की जोड़ी ने 113 रन की साझेदारी कर टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। आखिरी ओवर में भारत को 16 रन की दरकार थी। पांड्या एवं दिनेश कार्तिक इस ओवर में आउट भी हुए, लेकिन ओवर की चौथी गेंद पर कोहली के छक्के की बदौलत भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 160 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

कोहली ने इस करिशमाई पारी में 53 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के लगाकर नाबाद 82 रन बनाये जबकि पांड्या ने उनका साथ देते हुए 37 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights