Wednesday, February 4, 2026
Home Slider सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : बड़ौदा से हारा बिहार पर राघवेंद्र ने छोड़ी अपनी छाप

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : बड़ौदा से हारा बिहार पर राघवेंद्र ने छोड़ी अपनी छाप

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बीसीसीआई द्वारा आयोजित सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 में बिहार की टीम बड़ौदा से हार गई। बड़ौदा ने बिहार को 36 रन से हराया। बिहार की तीन मैचों में यह लगातार दूसरी हार है।

इंदौर के Daly college ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में बड़ौदा ने पहले खेलते हुए कप्तान अंबाती रायडू ने नाबाद 52 रन की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 156 रन बनाये। जवाब में बिहार की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 120 रन ही बना सकी।

टॉस बड़ौदा ने जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। खराब शुरुआत रही। 9 रन पर दो विकेट गिर गए। जल्द ही तीसरा झटका लग गया। इसके बाद विष्णु सोलंकी और अंबाती रायडू ने मिल कर पारी का स्कोर 20 ओवर में पांच विकेट पर 156 रन पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन दोनों के बीच 56 रन की साझेदारी हुई। भानू पैनिया ने भी रायडू का पूरा साथ दिया। रायडू और भानू नाबाद रहे।

विष्णु सोलंकी ने 39, ए सेठ ने 8,अबांती रायडू ने नाबाद 52 और भानू ने नाबाद 23 रन बनाये। क्रुणाल पांड्या ने 16 रन बनाये।

बिहार की ओर से अभिजीत साकेत ने 37 रन देकर 1, अनुज राज ने 19 रन देकर 2, सचिन कुमार सिंह ने 15 रन देकर 1, राघवेंद्र प्रताप ने 32 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में बिहार की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 120 रन ही बना सकी। बिहार की ओर से पीयूष कुमार सिंह ने 18, मंगल महरौर ने 1, सचिन कुमार सिंह ने 35 गेंद में 6 चौका की मदद से 38, शकीबुल गणि ने 27 गेंद में दो चौका की मदद से 21, रिषभ राज ने 0, हर्ष विक्रम सिंह ने 1, अनुज राज ने नाबाद 3, आशुतोष अमन ने नाबाद 2 रन बनाये।

विपिन सौरभ की जगह टीम में शामिल किये गए बलजीत सिंह बिहार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
बिहार के राघवेंद्र प्रताप ने गेंदबाजी के अलावा बैटिंग में अपनी छाप छोड़ी। 16 गेंद में दो चौका व दो छक्का की मदद से 27 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

बड़ौदा की ओर से क्रुणाल पांड्या ने 25 रन देकर दो, एनए रथवा ने 10 रन देकर 3, एलाई वेरीवाला ने 21 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights