Wednesday, February 4, 2026
Home Slider टी20 विश्व कप क्रिकेट : शमी, सिराज, शार्दुल भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे

टी20 विश्व कप क्रिकेट : शमी, सिराज, शार्दुल भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टी20 विश्व कप 2022 के लिये गुरुवार को मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर की भारतीय तिकड़ी ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी। ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विश्व कप में भारत के अतिरिक्त खिलाड़ी दीपक चाहर की पीठ में चोट के कारण टी20 विश्व कप में खेलने की उनकी संभावनाएं लगभग समाप्त हो गयी हैं। चाहर के अलावा दो अन्य अतिरिक्त खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई फिलहाल ऑस्ट्रेलिया नहीं जा रहे।

भारत की मुख्य टीम छह अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई थी, जहां खिलाड़ियों ने पिछले एक सप्ताह में प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने के साथ-साथ पश्चिम ऑस्ट्रेलिया एकादश के साथ एक अभ्यास मैच भी खेला। उनका अगला अभ्यास मैच गुरुवार (13 अक्टूबर) को होना है।

शीर्ष गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चोटग्रस्त होने के कारण भारत की विश्व कप स्क्वाड में फिलहाल 14 खिलाड़ी ही हैं। चाहर के चोटग्रस्त होने के बाद अतिरिक्त खिलाड़ी शमी के विश्व कप स्क्वाड में शामिल होने की संभावनाएं बढ़ गयी हैं।

भारतीय टीम इसके बाद 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करने के लिये मेलबर्न का रुख करेगी। भारत सुपर 12 के ग्रुप दो में पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और पहले दौर की दो क्वालीफायर टीमों के साथ है।

भारत की टी20 विश्व कप टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights