Thursday, June 4, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय महिला एशिया कप : पहली बार सेमीफाइनल में थाईलैंड

महिला एशिया कप : पहली बार सेमीफाइनल में थाईलैंड

by Khel Dhaba
0 comment

सिलहेट। बांग्लादेश और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने का फायदा थाईलैंड टीम को मिला और उसने पहली बार महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

बांग्लादेश को सेमीफाइनल का टिकट पाने के लिए मंगलवार को होने वाले मुकाबले में यूएई के खिलाफ जीत दर्ज करनी थी। वह अंक तालिका में चौथे नंबर पर विराजमान थाईलैंड से दो अंक पीछे था। हालांकि उनका नेट रन रेट ज्यादा था। यदि बांग्लादेश यह मुकाबला जीत जाता तो वह रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बना लेता, लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच को एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया।

गौरतलब है कि थाईलैंड ने महिला एशिया कप 2022 में अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ हार के साथ किया था, जबकि अपने आखिरी मुकाबले में उन्हें भारत के हाथों परास्त मिली थी। इसके बावजूद थाईलैंड ने पाकिसतान, यूएई और मलेशिया के खिलाफ जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बनाई।

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.