Saturday, June 6, 2026
Home राष्ट्रीयएथलेटिक्स डोप टेस्ट में फंसे जैवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह, लगा चार साल का प्रतिबंध

डोप टेस्ट में फंसे जैवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह, लगा चार साल का प्रतिबंध

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय जैवलिन थ्रोअर और टोक्यो ओलंपियन शिवपाल सिंह को डोपिंग उल्लंघन के कारण अक्टूबर 2025 तक निलंबित किया गया है।

स्पोर्ट्सस्टार के अनुसार डोपिंग-रोधी अनुशासन पैनल (ADDP) ने 26 सितंबर 2021 को शिवपाल सिंह का टेस्ट किया था। जिसके बाद वह प्रतिबंधित पदार्थ मेटांडियोनोन से पॉजिटिव पाए गए थे।

रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद, नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने उत्तर प्रदेश के जैवलिन थ्रोअर पर चार साल का प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।

भारतीय एथलीट को अक्टूबर 2021 में उनकी अस्थायी निलंबन तिथि से निलंबित किया गया है और उनका यह निलंबन 10 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगा।

शिवपाल सिंह इस साल डोपिंग मामले में फंसने वाले पांचवें भारतीय एथलीट हैं। इनमें क्वार्टर मिलर एम. आर. पूवम्मा (400 मीटर), स्प्रिंटर धनलक्ष्मी सेकर (100 मीटर/200 मीटर), कमलप्रीत कौर और टोक्यो ओलंपियन नवजीत कौर ढिल्लों (डिस्कस) का नाम शामिल है।

शिवपाल सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में अपनी दावेदारी पेश की थी। जहां वह पुरुष जैवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन राउंड में 76.40 मीटर के थ्रो के साथ 27वें स्थान पर रहे थे।

शिवपाल टोक्यो ओलंपिक जैवलिन थ्रो चैंपियन नीरज चोपड़ा के बाद थ्रो के दौरान अधिक दूरी तय करने वाले दूसरे भारतीय एथलीट हैं। बता दें कि उन्होंने 85.47 मीटर के थ्रो के साथ टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.