Friday, June 5, 2026
Home Slider भारत के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने बनाया एक साल टी20 में सर्वाधिक रन

भारत के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने बनाया एक साल टी20 में सर्वाधिक रन

by Khel Dhaba
0 comment

तिरुवनन्तपुरम। भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में एक कैलेंडर वर्ष में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं।

सूर्यकुमार ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में यह उपलब्धि हासिल की। वह इस साल 40.66 की औसत और 180.29 के स्ट्राइक रेट से 732 रन बनाकर शिखर धवन (2018) के 689 रन के पहाड़ को पार कर चुके हैं।

सूर्यकुमार ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों में 50 रन की नाबाद पारी खेली और तीन ओवर शेष रहते भारत को लक्ष्य तक पहुंचाया।

उन्होंने पारी की शुरुआत में दो छक्कों के साथ पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पछाड़ते हुए एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। रिज़नान ने 2021 में 42 छक्के जड़े थे, जबकि 2022 में सूर्यकुमार अब तक 45 छक्के लगा चुके हैं।

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.