Sunday, June 7, 2026
Home बिहारटेनिस 36वें नेशनल गेम्स 2022 के सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा में बिहार से तीन तकनीकी पदाधिकारी लेंगे हिस्सा

36वें नेशनल गेम्स 2022 के सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा में बिहार से तीन तकनीकी पदाधिकारी लेंगे हिस्सा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। आगामी 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक गुजरात के विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाले 36वें नेशनल गेम्स 2022 में सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव धर्मवीर कुमार समेत रमेश कुमार सिंह व रवि कुमार मेहता तकनीकी पदाधिकारी के रूप में हिस्सा लेंगे। इस संबंध में अमेच्योर सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव अनिकेत खोदधारा ने पत्र जारी किया है।

जारी पत्र के अनुसार 36वें नेशनल गेम्स में सॉफ्ट टेनिस की स्पर्धा 7 से 12 अक्टूबर तक अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित की जायेगी। सभी तकनीकी पदाधिकारी को 6 अक्टूबर को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।

इन सबों को तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किये जाने पर सॉफ्टनिस एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष मोहन प्रसाद, उपाध्यक्ष आलोक आजाद और राजशेखर, कोषाध्यक्ष बबीता कुमारी समेत सॉफ्टटेनिस एसोसिएशन ऑफ बिहार के जिला संघ के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने बधाई दी है।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.