छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित कोचिंग कैम्प के तीसरे दिन शनिवार को बीसीए के NCA कोच प्रमोद कुमार, सत्यप्रकाश नवरुन (कोच), रॉबिन सिंह (फिजियो), डा0 कुमार अभिषेक, ट्रेनर अभिषेक आनंद ने पूरे दिन सभी खिलाड़ियों का गुरुमंत्र सिखाया। इसके पूर्व ईस कैम्प का आज विधिवत उद्घाटन राजीव रंजन सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभूति नारायण शर्मा, पॉल स्माइल, राजू नयन शर्मा, सुरेश प्रसाद सिंह, रविंदर कुमार यादव, अनिल कुमार सिंह, विपिन कुमार सिंह, अरविंद कुमार गिरी, शिवजी यादव, सुनील कुमार सिंह, अमिताभ कुमार, राजेश राय, ललन माझी, सारण जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्रीमती इन्दु कुमारी, अनु सिंह, कोषाध्यक्ष नीलम कुमारी, संयुक्त सचिव चन्दन शर्मा, कैशर अनवर, मनोज कुमार, कुन्दन शर्मा, विश्वास गौरव, दीपांशु प्रताप सिंह, सुमित कुमार सिंह, निशांत सिंह निशु, मुन्ना रजक इत्यादि लोग उपस्थित थे।





