Saturday, June 6, 2026
Home राष्ट्रीय हॉकी : एफआईएच ने विश्व कप 2023 के लिए ड्रॉ घोषित किया, भारत पूल-डी में

हॉकी : एफआईएच ने विश्व कप 2023 के लिए ड्रॉ घोषित किया, भारत पूल-डी में

by Khel Dhaba
0 comment

भुवनेश्वर। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने ओड़िशा में होने वाले हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 के लिए गुरुवार को ड्रॉ घोषित किया।

एफआईएच ने भारत को पूल-डी में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ रखा है। गत चैंपियन बेल्जियम को जर्मनी, कोरिया और जापान के साथ पूल-बी में जगह दी गई है।

इसके अलावा पूल-ए में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका, जबकि पूल-सी में नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली को शामिल किया गया है। एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 जनवरी 2023 से किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.