Monday, June 15, 2026
Home राष्ट्रीयफुटबॉल पूर्व खेल मंत्री सोनोवाल लड़ सकते हैं AIFF अध्यक्ष पद का चुनाव

पूर्व खेल मंत्री सोनोवाल लड़ सकते हैं AIFF अध्यक्ष पद का चुनाव

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल इस महीने के अंत में होने वाले अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिये चुनाव लड़ सकते हैं, सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग का पोर्टफोलियो संभाल रहे सोनोवाल ने एआईएफएफ चुनाव चुनावों के लिये संभावित नामांकन के संबंध में असम फुटबॉल संघ से संपर्क किया है।

लेकिन अभी तक कुछ भी आधिकारिक नहीं है क्योंकि वह चीजों को देख रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार पूर्व खेल मंत्री को इसके लिये अपनी पार्टी (भाजपा) से भी सहमति लेनी होगी।

असम फुटबॉल संघ के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा कि उन्होंने (सोनोवाल) ने असम फुटबॉल संघ के अध्यक्ष को एआईएफएफ के चुनावों में अध्यक्ष पद के चुनाव के संबंध में संपर्क किया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.