23
पुरुषों के 125 किलोग्राम भारवर्ग में मोहित ग्रेवाल ने जमैका के जॉनसन को मात देकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कांस्य पदक अपने नाम किया है। भारत का शुक्रवार का दिन का कुश्ती में दूसरा कांस्य पदक है। मोहित से पहले महिला पहलवान दिव्या काकरान ने कांसा जीता था। कुश्ती में भारत के हिस्से एक और पदक आया है। पुरुषों के 125 किलोग्राम भारवर्ग में मोहित ग्रेवाल ने जमैका के जॉनसन को मात देकर कांस्य पदक अपने नाम किया है।