Monday, March 2, 2026
Home COMMONWEALTH GAMES घोषाल ने भारत को दिलाया बर्मिंघम का पहला स्क्वाश पदक

घोषाल ने भारत को दिलाया बर्मिंघम का पहला स्क्वाश पदक

by Khel Dhaba
0 comment

बर्मिंघम। भारत के स्क्वैश खिलाड़ी सौरभ घोषाल ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में बुधवार को इंग्लैंड के जेम्स विलस्ट्रोप को हराकर पुरुष एकल का कांस्य पदक हासिल किया।
यह राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पहला स्क्वैश कांस्य पदक है, हालांकि इससे पहले देश एक स्वर्ण और दो रजत जीत चुका है।
घोषाल ने विलस्ट्रोप को कांस्य पदक मैच में 11-6, 11-1, 11-4 से हराकर कांसे का तमगा अपने नाम किया।

इससे पहले घोषाल का सामना सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के पॉल कोल से हुआ था जहां उन्हें हार मिली थी। यह बर्मिंघम 2022 में भारत का पहला स्क्वाश पदक भी है। भारत अब तक इस आयोजन में पांच स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य सहित 15 पदक जीत चुका है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights