टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर सबसे अधिक टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने की लिस्ट में पिछड़ गए हैं। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने उनसे ताज छीन लिया है।
मार्टिन गुप्टिल टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पैंतीस वर्षीय गुप्टिल ने 31 गेंदों पर 40 रन बनाए और इस दौरान रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया।
गुप्टिल के सलामी जोड़ीदार फिन एलन ने भी अपना पहला टी20 शतक जमाया। उन्होंने 56 गेंदों पर 101 रन बनाए जिससे पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 225 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
इसके जवाब में स्कॉटलैंड की टीम आठ विकेट पर 157 रन ही बना पाई। न्यूजीलैंड की तरफ से ईश सोढ़ी ने 28 रन देकर चार और माइकल सेंटनर ने 23 रन देकर दो विकेट लिए। कोहली 2021 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।
यह रन टी20 सर्वाधिक रन बनाने वालों का आंकड़ा
मार्टिन गुप्टिल : 3399 रन
रोहित शर्मा : 3389 रन
विराट कोहली : 3308 रन
पाल स्टर्लिंग : 2894 रन
आरोन फिंच : 2855 रन









