Thursday, February 19, 2026
Home बिहार Ashok Singh Memorial Chess : कृतिका रंजन, आयुष, अंकिता, अव्यय, आशिका,शौर्य, आदिवा, मयंक टॉप पर

Ashok Singh Memorial Chess : कृतिका रंजन, आयुष, अंकिता, अव्यय, आशिका,शौर्य, आदिवा, मयंक टॉप पर

by Khel Dhaba
0 comment

लोहिया नगर माउंट कार्मेल हाई स्कूल कंकड़बाग में अशोक सिंह फाउंडेशन के द्वारा आयोजित चौथी अशोक सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में अंडर 10 बालक वर्ग में आयुष राज, अंडर 10 बालिका वर्ग में डीएवी की अंकिता राज, अंडर 12 बालक वर्ग में अव्यय शर्मा, अंडर 12 बालिका वर्ग में आशिका नंदिनी, अंडर 15 बालक वर्ग में शौर्य सिन्हा, अंडर 15 बालिका वर्ग में आदिवा उल्लाह, अंडर 17 बालक वर्ग में मयंक शर्मा एवं अंडर-17 बालिका वर्ग में कृतिका रंजन शीर्ष पर चल रहे हैं।

आज खेले गए चक्र के परिणाम इस प्रकार हैं
अंडर 10 बालक वर्ग

आयुष राज(4) ने अर्ष सरीन(3),आरुष कुमार(3.5)ने यशराज(2),ओम कश्यप(3) ने मिलिंद प्रियम(2),हर्ष गोविंद(2.5) ने शौर्य रंजन(1.5),मिहिर प्रियम (2.5) ने रॉनित राज(1), सम्यक पाठक(2)ने अक्षत ओझा(1), अंकित राज(1.5)ने उत्सव वर्मा को हराया। जबकि पीयूष आनंद (2.5) एवं प्रियांशु राज (2.5) के बीच बाजी ड्रॉ रही।

अंडर 10 बालिका
अंकिता राज(4) ने त्रिशा रंजन(3),अन्वेषिका(3.5) ने अनन्या(2), सृष्टि देय(3.5)ने मित्रा विंदा(2), अर्शी (3)ने वंशिका(2), ओजस्वी(3) ने सांवी(1.5), सांवी सिन्हा(2) ने अध्या रॉय(1), निमृत(2) ने सौम्या आनंद(1) को हराया।

अंडर 12 बालक वर्ग
अव्यय शर्मा(4) ने अक्षत राज(3), आशीष कुमार(3) ने अमन राज(3), मो. कैफ उल्लाह(3) ने उत्कर्ष राज(2), मयंक राज(3) ने आदर्श रंजन(2), अमन राज(3) ने वैभव आनंद(2) ,वैभव बालाजी(3) ने नीरज कुमार(2), कार्तिकेय नंदन(3) ने यशराज सिंह(2), मणिरूप राज(2.5) ने ईशान कुमार(1), अभिषेक चौधरी(2) ने संपूर्ण गुप्ता(1), निशांत देव(2) ने श्रेयांश सिंह(1) , यशराज(2) ने रूद्र राज(1) , प्रशांत सिंह(2) ने साहिल कुमार(1), दयांश शेखर सिंह(1) ने सत्या(0) को हराया। ईशान आनंद(0.5) एवं अभिनव केसरी(1) के बीच बाजी ड्रा रही।

अंडर 12 बालिका वर्ग
आशिका नंदिनी(2) ने अंशिका गौरव(2), तेजस(1) ने तानिया रंजन(1) को हराया।

अंडर 15 बालक वर्ग
शौर्य सिन्हा(4) ने अक्षित झा(3), विद्यांशु कुमार रवि(3.5) ने राज किशोर शर्मा(2.5), हेमंत कुमार(3) ने शशांक सिंह(2.5), पार्थ गोयल(3) ने रौनक जायसवाल(2), सक्षम नाथ(3) ने प्रियांशु राज(2),सौरव सिन्हा(3) ने गौरव कुमार(1.5), प्रिंस राज(2.5) ने अभिज्ञान कश्यप(1.5), आर्यन राज(2) ने अतुल राज सिंह (1),सत्यम राज(2) ने अतुल कुमार(1) ,प्रसनजीत कुमार(2) ने केशव कुमार झा(1), चंद्रशेखर कुमार(1) ने नमन कुमार(1) को हराया। नीरव नमन(2) एवं कुंदन कुमार(2) के बीच बाजी ड्रॉ रही।

अंडर 15 बालिका वर्ग
अदीबा उल्लाह(4) ने मुस्कान रंजन(2),ऐश्वर्या श्री(3) ने सिमरन राज(2), माही साह (2)ने प्रिया करिणी(1) को हराया।

अंडर 17 बालक वर्ग
मयंक शर्मा(3) ने करण सिंह(1),अक्षत सिंह(2) ने सत्यानंद विद्यासागर(0) को हराया।

अंडर-17 बालिका वर्ग
कृतिका रंजन(3) ने अल्का कुमार (0), स्वाति शीतल(2) ने ज्योत्सना कुमारी(1) को हराया।

लोहिया नगर माउंट कार्मेल स्कूल के स्पोर्ट्स हेड रूपक कुमार ने बताया कि सीनियर नेशनल आर्बिटर राकेश रंजन, आलोक प्रियदर्शी, स्टेट आर्बिटर राजेश रंजन, सुधीर कुमार मिश्रा, रुपेश रंजन, बी एम पी वर्मा एवं आदिति आर्या की देखरेख में प्रतियोगिता का सफल संचालन किया जा रहा है। कल दिनांक 27 जुलाई को प्रतियोगिता के अंतिम चक्र के मैच खेले जाएंगे। अंतिम चक्र की समाप्ति के बाद अपराहन 1:00 बजे प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is anshul-homes-1-1024x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is ADV-highway-juncation-1-1024x1024.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is ADV-ASTRO.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is Adv-alpha.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is Sushant-kumar.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1024x576.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is adv-gully-Cricket-1-1024x1024.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights