Thursday, June 11, 2026
Home बिहारफुटबॉल पूर्वी चंपारण फुटबॉल संघ की बैठक में कई अहम फैसले, लीग छठ पूजा के बाद

पूर्वी चंपारण फुटबॉल संघ की बैठक में कई अहम फैसले, लीग छठ पूजा के बाद

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिला फुटबॉल संघ की बैठक रविवार को स्थानीय स्पोट्र्स क्लब में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण प्रसाद यादव ने की। बैठक में तय हुआ कि क्लब और खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 21 सितंबर 2022 से 15 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस बार चार कैटेगरी अंडर-16,अंडर-19,सीनियर डिवीजन और सुपर डिवीजन में खेले जायेंगे।

अंडर-16 और अंडर-19 में सिर्फ पूर्वी चंपारण जिला के निवासी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। सीनियर डिवीजन में जिला के बाहरी खिलाड़ी खेलेंगे लेकिन सिर्फ पांच। साथ ही इन खिलाड़ियों देश के किसी भी क्लब से रजिस्ट्रेशन नहीं होना चाहिए। सुपर डिवीजन में ज्यादा से ज्यादा 8 टीम भाग लेगी। सुपर डिवीजन में कहीं का भी खिलाड़ी या पूरी टीम खेल सकती है। इसमें विदेशी खिलाड़ियों की संख्या सिर्फ तीन ही होगी।

इस मौके पर स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में अंडर -12 फुटबॉल मैच का स्पोर्ट्स क्लब बनाम आरडीपीएस मेमोरियल क्लब के बीच मैच खेला गया जो 1-1 की बराबरी पर छूटा। खेल के दसवें मिनट में स्पोट्र्स क्लब ने अंशु ने गोल किया। 58वें मिनट पर आरडीपीएस के नजमुद्दीन ने गोल कर स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया। आरडीपीएस के मो इरफान को बेस्ट 22 का पुरस्कार दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.