Friday, June 5, 2026
Home Slider जोकोविच सातवीं बार बने विंबलडन चैंपियन

जोकोविच सातवीं बार बने विंबलडन चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए विंबलडन टेनिस के फाइनल में निक किर्गियोस को रविवार को यहां शिकस्त देकर इस टूर्नामेंट का अपना सातवां खिताब जीता।

सर्बिया के इस खिलाड़ी ने एक सेट गंवाने के बाद भी खुद पर दबाव हावी नहीं होने दिया। उन्होंने ने 27 साल के ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पर 4-6, 6-3, 6-4, 7-6 से जीत के साथ लगातार चौथी बार इस खिताब को अपने नाम किया।।

घसियाले सतह पर खेले जाने वाले इस ग्रैंड स्लैम में जोकोविच ने लगातार 28वीं सफलता के साथ अपना 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता, जो रिकॉर्ड धारक राफेल नडाल से एक कम है।

सबसे ज्यादा विंबलडन खिताब जीतने के मामले में भी वह रोजर फेडरर के बाद दूसरे स्थान पर है। दिग्गज फेडरर ने आठ विंबलडन खिताब जीते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.