Monday, June 15, 2026
Home Slider अभिषेक-ज्योति की जोड़ी ने तीरंदाजी विश्व कप में भारत के लिए पहला मिश्रित मिश्रित टीम स्वर्ण जीता

अभिषेक-ज्योति की जोड़ी ने तीरंदाजी विश्व कप में भारत के लिए पहला मिश्रित मिश्रित टीम स्वर्ण जीता

by Khel Dhaba
0 comment

अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नम की जोड़ी ने शनिवार को पेरिस में चल रहे विश्व कप तीरंदाजी के तीसरे चरण के फाइनल में फ्रांस के अनुभवी प्रतिद्वंद्वियों को हराकर कम्पाउंड मिश्रित टीम तीरंदाजी स्पर्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

भारतीय जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए फ्रांस की जोड़ी जीन बौल्च और 48 वर्षीय ओलंपिक पदक विजेता सोफी डोडेमोंट करे करीबी मुकाबले में 152-149 से हराकर पीला तमगा हासिल किया। यह भारत का कम्पाउंड मिश्रित टीम में पहला विश्व कप का पहला स्वर्ण है।

इस स्वर्ण पदक के साथ ही भारत ने विश्व कप के इस चरण में अपने पदक का खाता खोला। महिला रिकर्व टीम ने स्पर्धा में दूसरा पदक पक्का किया है, जहां दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त और सिमरनजीत कौर की तिकड़ी रविवार को शीर्ष स्थान के लिए चुनौती पेश करेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.