Friday, June 12, 2026
Home Slider बिहार की महिला टीम सीनियर नेशनल सेवंस रग्बी चैंपियनशिप के फाइनल में

बिहार की महिला टीम सीनियर नेशनल सेवंस रग्बी चैंपियनशिप के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार की महिला टीम सीनियर नेशनल सेवंस रग्बी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में चल रही इस चैंपियनशिप के महिला वर्ग के सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 24-17 से पराजित किया। फाइनल में बिहार का मुकाबला वेस्ट बंगाल से होगा जिसने ओड़िशा को 17-15 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया है।
पुरुष वर्ग के फाइनल में दिल्ली का मुकाबला हरियाणा से होगा। सेमीफाइनल में दिल्ली ने वेस्ट बंगाल को 12-7 से जबकि हरियाणा ने महाराष्ट्र को 29-7 से पराजित किया।
फाइनल मुकाबला आज ही शाम साढ़े पांच बजे से खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.