Monday, June 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट Sanjeevani Online Open Chess Tournament में डॉ मेलेकेस बने चैंपियन

Sanjeevani Online Open Chess Tournament में डॉ मेलेकेस बने चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

संजीवनी विकास फाउंडेशन एवं पटना शतरंज अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में 29 मई 2022 को आयोजित संजीवनी ऑनलाइन ओपन चेस टूर्नामेंट के मई 2022 संस्करण में रूस के इंटरनेशनल मास्टर डॉ० मेलेकेस 56 अंकों के साथ विजेता बने वहीं कोलकाता पश्चिम बंगाल के ग्रैंड मास्टर मित्रभा गुहा 55 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर 52 अंकों के साथ इंडोनेशिया के इंटरनेशनल मास्टर युसूफ थयोलिफुश ताहेर रहे।

चौथे स्थान पर ईरान के फिडे मास्टर अली, पांचवें स्थान पर तमिल नाडु के इंटरनेशनल मास्टर श्रीहरि एलआर 49 अंक, छठे स्थान पर तमिलनाडु के भारतीय ग्रैंडमास्टर आरआर लक्ष्मण 49 अंक, सातवें स्थान पर तमिलनाडु के सैयद अनवर साजुली 48 अंक, आठवें स्थान पर यूक्रेन के ऐंद्री 46 अंक, नौवें स्थान पर पश्चिम बंगाल के शुभायन कुंदु 40 अंक एवं दसवें स्थान पर पांडिचेरी के पीटर आनंद ए 45 अंक रहे। उड़िसा के हर्षित रंजन साहू 41 अंक 12वें, कजाकिस्तान के ऐतौर 41 अंक 13वें, तमिलनाडु के दिनेश रंजन एम 40 अंक 14वें एवं रुस के अलेक्जेंडर 39 अंक 15वें स्थान पर रहे।

विशेष पुरस्कारों में महिला वर्ग के लिए घोषित विशेष पुरस्कारों में बिहार के नूपुर आनंद 34 अंक ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि बिहार की अमीषा अरुणजय कुमार 26 अंक दूसरे स्थान पर रहे। वही असम की मौमिता पलित 24 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

अंडर 15 आयु वर्ग में अमृतसर पंजाब के भावेश महाजन 44 अंक ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि दिल्ली के दक्ष गोयल 43 अंक ने दूसरा, वहीं तमिलनाडु के अज्जेश जेआर 34 अंक नें तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर 10 आयु वर्ग में पहले स्थान पर असम के राजस्मिता धर 17 अंक, दूसरे स्थान पर वाराणसी उत्तर प्रदेश के विधि एंजलीना 17 अंक एवं तीसरे स्थान पर गया, बिहार की परी सिन्हा 17 अंक रही। पटना जिला के खिलाड़ियों के लिए घोषित विशेष पुरस्कार में बालक वर्ग में आदित्य ठाकुर 7 अंक एवं बालिका वर्ग में तृषा रंजन 2 अंक ने पुरस्कार प्राप्त किया।

प्रतियोगिता समाप्ति के उपरांत संजीवनी विकास फाउंडेशन के निदेशक अखिलेश अखिल एवं डॉ तनु शर्मा ने खिलाड़ियों को ऑनलाइन पुरस्कार वितरित किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.