Wednesday, June 10, 2026
Home Slider सौरभ गांगुली के इस्तीफे की खबर को जय शाह ने किया खारिज

सौरभ गांगुली के इस्तीफे की खबर को जय शाह ने किया खारिज

by Khel Dhaba
0 comment

सौरभ गांगुली के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबर को सचिव जय शाह ने खारिज कर दिया है। इससे पहले खबर आई थी कि क्रिकेटर अध्यक्ष का पद छोड़ रहे हैं। हालांकि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस्तीफे की अटकलों पर विराम लगाते हुए न्यूज एजेंसी से साफ कहा कि गांगुली ने इस्तीफा नहीं दिया है। इसके अलावा सौरभ गांगुली का एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें कहते सुना जा सकता है कि मैंने इस्तीफा नहीं दिया है।

कुछ देर पहले ही गांगुली ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भावुक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने अभी तक के सफर के लिए फैंस और साथी खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा किया था। साथ ही गांगुली ने आगे के सफर के लिए लोगों का समर्थन मांगा था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.