Sunday, May 31, 2026
Home झारखंडअन्य Jharkhand Mini Volleyball Competition : रांची और गोड्डा ने जीता खिताब

Jharkhand Mini Volleyball Competition : रांची और गोड्डा ने जीता खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

झारखंड के गोड्डा के राज कचहरी वॉलीबॉल मैदान में खेले जा रही बादशाह प्रसाद सिंह स्मृति वॉलीबॉल ट्राफी के लिए खेले जा रहे 7वीं झारखंड मिनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में रांची ने धनबाद को एवं बालिका वर्ग में गोड्डा ने धनबाद को पराजित कर खिताब जीता।

रविवार की सुबह दोनों वर्गों के टीमों के बीच फाइनल मैच खेला‌ गया जिसके बालिका वर्ग में गोड्डा ने धनबाद को सीधे सेटों से 3-0, 25-9,25-21 एवं 25-08 अंकों से पराजित कर वादसाह प्रसाद, मिनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब पर कब्जा किया वहीं बालक वर्ग रांची ने धनबाद को 3-1 सेटों में,25-19,25-18,23-25 एवं 25-19 अंकों से पराजित कर वादसाह प्रसाद, स्मृति मिनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब पर कब्जा किया। बालिका वर्ग में गोड्डा की रसगुल्ली कुमारी को सर्वश्रेष्ठ बालिका खिलाड़ी एवं बालक वर्ग धनबाद के आर्यन श्रीवास्तव को बालक वर्ग का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी धोषित किया गया।
आज के दोनों वर्ग के फाइनल में श्री संजीव आनन्द , कोषाध्यक्ष,गोड्डा जिला वॉलीबॉल संघ ने किया तथा अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा,श्री रितुराज ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण कर उनका हौसला बढ़ाया।

आज खेले गये प्रतियोगिता के मैचों के दौरान झारखंड वॉलीबॉल संघ द्वारा मनोनीत,चेयरमेन कन्ट्रोल कमिटि, निशिकांत पाठक,आयोजन सचिव, देवाशीष झा, गोड्डा जिला वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष, संजीव आनन्द, चयनकर्ता नवीन कुमार शर्मा, गोड्डा जिला के सुरजीत कुमार, संजय कुमार, अजय कुमार झा, शक्ति कुमार, दीपक, शैलेश, संतोष निराला, के अतिरिक्त गोड्डा जिला वॉलीबॉल संघ के सभी सहयोगी, प्रशिक्षण शिविर के सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे।

मैचों का संचालन अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक संजय कुमार, राष्ट्रीय निर्णायक संजय ठाकुर, राष्ट्रीय निर्णायक,अजय किस्पोट्टा,बसंत नायक,जे०अरुण मूर्ति एवं नितेश पंडित ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.