Sunday, May 31, 2026
Home बिहारक्रिकेट Patna District Junior Division League : रोहित शर्मा का शतक गया बेकार, पीएमसीएच जीता

Patna District Junior Division League : रोहित शर्मा का शतक गया बेकार, पीएमसीएच जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना जिला जूनियर क्रिकेट लीग का मैच शुक्रवार को भंवर पोखर क्रिकेट क्लब व पीएमसीएच के बीच खेला गया। पीएमसीएच ने टॉस जीतकर पहले भंवर पोखर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भंवर पोखर में 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 212 रन बनाए। जवाब में पीएमसीएच ने लक्ष्य को 25.5 ओवर में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैन आफ द मैच पीएमसीएच के गुलशन कुमार (37 रन, 3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट) को प्रदान किया गया।

इससे पहले ग्राउंड पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पटना हाई स्कूल के प्रिंसिपल का स्वागत पीडीसीए टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार सिंह एवं ग्राउंड कन्वेनर सुधीर ने माला पहनाकर किया।
संक्षिप्त स्कोर:
भवर पोखर: 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 212 रन, रोहित शर्मा 102, राजकुमार 23, अतिरिक्त 50, विकेट- मनीष कुमार 2/20, सन्नी कुमार 2/45, गुलशन 3/16,
पीएमसीएच क्लब: 25.5 ओवर में सात विकेट पर 214 रन, गुलशन कुमार नाबाद 37, सुमित जायसवाल 26, सन्नी कुमार 29, सुमित 24, अंकित कुमार (दो) 24, अतिरिक्त 47, विकेट- रोहित शर्मा 5/26

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.