Thursday, June 11, 2026
Home बिहारकबड्डी कामेश्वर प्रसाद शास्त्री जी की पहली पुण्यतिथि पर kabaddi प्रतियोगिता कल

कामेश्वर प्रसाद शास्त्री जी की पहली पुण्यतिथि पर kabaddi प्रतियोगिता कल

by Khel Dhaba
0 comment

आज भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू के नेतृत्व में क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों ने कल आयोजित स्व कामेश्वर प्रसाद शास्त्री स्मृति एक दिवसीय महिला एवं पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप के ग्राउंड पाटलीपुत्रा खेल परिसर का निरीक्षण किया एवं सभी तैयारियों का जायजा लिया।

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने कहा की श्रद्धेय शास्त्री जी पुराने खेलों को काफी पसंद करते थे एवं कबड्डी उनके सबसे पसंदीदा खेलों में से एक था। श्री राजू ने कहा की कल आयोजित एक दिवसीय महिला एवं पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह में बिहार सरकार के माननीय मंत्रीगण शामिल होंगे एवं खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाएंगे।


उक्त अवसर पर बिहार कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय,कार्यक्रम संयोजक वेणुगोपाल सिन्हा,क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक मनीषा, प्रवक्ता राजीव रंजन यादव, आनंद कुमार सिन्हा, क्षेत्रीय प्रभारी श्यामकांत दुबे,आनंद मिश्रा, अखिलेश लूलन, सुशील यादव,संजीव यादव आदि उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.