Sunday, May 31, 2026
Home बिहारक्रिकेट Muzffarpur District Cricket League में स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर की टीम जीती

Muzffarpur District Cricket League में स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर ने स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर को 10 विकेट के भारी अंतर से हराया।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवर में 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आर्यन ने 11 एवं अभिषेक ने 12 रन अपनी टीम के लिए बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और पूरी टीम 86 रन पर ही सिमट गए।

गेंदबाजी में स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर की तरफ से महावीर ने 6 विकेट, निखिल ने 3, सरफराज ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर की टीम ने 12 ओवर में ही बिना विकेट खोए जीत के लिए 92 रन बना लिए। स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर की तरफ से सौरव ने नाबाद 57 रन बनाए वही सचिन ने नाबाद 25 रन बनाए। आज के मैन ऑफ द मैच महावीर को दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.