Friday, June 5, 2026
Home बिहारफुटबॉल Rekha Devi Memorial Patna Football League : जूनियर स्टार स्पोर्टिंग एफसी की टीम जीती

Rekha Devi Memorial Patna Football League : जूनियर स्टार स्पोर्टिंग एफसी की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में चल रही रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच में जूनियर स्टार स्पोर्टिंग एफसी ने जीत हासिल की।
राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम पर जूनियर स्पोर्टिंग एफसी और इलेवन ब्रदर्स के बीच खेले गए मैच में जूनियर स्टार स्पोर्टिंग एफसी का पलड़ा भारी रहा। विजेता टीम की ओर दूसरे हाफ में राकेश कुमार ने 37वें मिनट में गोल दागा।
एक अन्य मैच में रैनबो फुटबॉल क्लब को वाकओवर मिला। नाथन इंटरनेशनल स्कूल के नहीं आने के कारण रैनबो फुटबॉल क्लब को रेफरी ने विजेता घोषित किया।
कल का मैच
न्यू ब्वॉयज एससी बीकेपी बनाम प्रीमियर एसएफए
मीठापुर सॉकर एफसी बनाम महेंद्रू एसयू

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.