Friday, June 12, 2026
Home बिहारफुटबॉल SBI All India Circle Football में पटना सर्किल का विजय अभियान जारी

SBI All India Circle Football में पटना सर्किल का विजय अभियान जारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी पटना के मिथिलेश स्टेडियम में शु्क्रवार से शुरू स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इंटर सर्किल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को अहमदाबाद, मुंबई, केरल, दिल्ली और पटना ने जीत हासिल की।

दूसरे दिन शनिवार को पहला मैच अमरावती और चंडीगढ़ के बीच पहला मैच खेला गया। मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। अमरावती की ओर के कार्तिक कुमार और चंडीगढ़ की ओर से सत्यम ने गोल दागे।

दूसरे मैच में अहमदाबाद ने भुवनेश्वर को 1-0 से हराया। अहमदाबाद की ओर से प्रकाश क्रिस्टियन ने खेल के 32वें मिनट में गोल किया।

तीसरे मैच में मुंबई ने कोलकाता को 2-1 से हराया। चौथे मैच में केरल ने भोपाल को 5-0 से मात दी। छठे मैच में दिल्ली ने हैदराबाद को 2-0 से हराया।

आखिरी मुकाबले में पटना ने बेंगलुरु को 2-0 से हराया। पटना की ओर से रवि कुमार सिंह और संजीत कुमार सिंह ने गोल दागे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.