Sunday, June 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट East Champaran District Cricket League में गेंदबाजों ने दिलाई सर्विस क्लब को जीत

East Champaran District Cricket League में गेंदबाजों ने दिलाई सर्विस क्लब को जीत

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी। स्थानीय गांधी मैदान मोतिहारी में ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्व.प्रदीप नंदन शर्मा उर्फ दीपु जी मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग सीनियर डिवीजन पूल-“ए” के मैच में गेंदबाजों ने सर्विस क्रिकेट क्लब ग्रीन को 38 रन से जीत दिला दी।

टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी सर्विस क्रिकेट क्लब की टीम एम जे के यूथ क्रिकेट क्लब सुगौली के गेंदबाज पीयूष के(5 विकेट) और शेख फरीद के (2 विकेट) के घातक गेंदबाजी के सामने 26.4 ओवर में सिर्फ 119/10 रन का स्कोर ही बना सकी।


सर्विस क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज मैन ऑफ द मैच शशिसागर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 47 गेंद में 8 चौक्के के मदद से 50 रन बनाए जबकि अमन ने 18 रन का योगदान दिया।

छोटे लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी एम जे के यूथ क्रिकेट क्लब सुगौली की टीम भी सर्विस क्रिकेट क्लब के घातक गेंदबाजी के सामने घुटने टेक दिए और एम जे के सुगौली की टीम भी 18.3 ओवर में सिर्फ 81/10 रन के स्कोर पर ही लुढ़क गई।

सुगौली के बल्लेबाज नीलेश ने 15 और नितेश ने 12 रन बनाए।सर्विस क्रिकेट क्लब के गेंदबाज गौरव व आर्यन ने 3-3 विकेट और कुणाल ने 2 विकेट चटकाए।

मैच में अम्पायर की भूमिका स्टेट पैनल ग्रेड लेवल ए अम्पायर वेदप्रकाश और डिस्ट्रिक्ट पैनल अम्पायर कुमार राज ने निभाया। स्कोरर की भूमिका गौरव कुमार ने निभाया।


जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार के कर-कमलों से मैन ऑफ द मैच को पुरस्कृत किया गया।मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल का मुकाबला ब्रावो क्रिकेट क्लब ब्लू और गनी एलेवन के बीच खेला जाएगा।

मौके पर जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार,ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन वरिष्ठ खिलाड़ी प्रदीप कुमार सिंह,अनिल कुमार सिंह सहित खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.