35 C
Patna
Friday, September 20, 2024

Online Chess@Bihar : पुष्कर, आयुष, सलोनी, अतुल्य, अनुमन और तौफुन विजेता

ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता के छठे दिवस पर अरवल से पुष्कर, कैमुर से आयुष, सीवान से सलोनी, अररिया से अतुल्य प्रकाश, झंझारपुर से अनुमन और खगड़िया से तौफुन बने अपने-अपने जिलों के विजेता।

छठे दिवस पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने ऑनलाइन गेम्स संयोजक अभिषेक सोनू जी की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सोनू के देखरेख में जारी 15 दिवसीय ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता बिहार राज्य के लिए डिजिटल खेल में मील का पत्थर साबित होगा। श्री सतीश राजू जी ने यह भी बताया कि 19 जनवरी को जोनल प्रतियोगिता के दिन दोपहर 1 बजे से जूम एप पर वर्चुअली उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जायेगा।

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार के ऑनलाइन गेम्स प्रदेश संयोजक अभिषेक सोनू ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता के छठे दिन अरवल, कैमुर, सीवान, अररिया, झंझारपुर और खगड़िया जिला से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

श्री सोनू ने बताया कि पहले चरण में अबतक कुल 32 जिलों के 307 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। जिस में से 140 खिलाड़ियों का चयन जोनल प्रतियोगिता के लिए किया जा चुका है।

पहले चरण के अंतिम जिलों की प्रतियोगिता दिनांक 18 जनवरी 2022 को दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक गया, भोजपुर, गोपालगंज, मधेपुरा, रोहतास, मधुबनी तथा लखीसराय जिला के खिलाड़ियों के बीच खेली जायेगी।

छठे दिवस का परिणाम।

अरवल जिला से


प्रथम स्थान- पुष्कर
द्वितीय स्थान- अंकित
तृतीय स्थान- नबीरा

कैमूर जिला से


प्रथम स्थान- आयुष
द्वितीय स्थान- बाहुबली
तृतीय स्थान- बृज
चतुर्थ स्थान- आदित्य राज
पाचवां स्थान- विश्वजीत वैभव

सीवान जिला से


प्रथम स्थान- सलोनी सिन्हा
द्वितीय स्थान- जय प्रकाश सिन्हा
तृतीय स्थान-प्रशांत कुमार
चतुर्थ स्थान- आशीष राय

अररिया जिला से


प्रथम स्थान- अतुल्य प्रकाश
द्वितीय स्थान- इशा जायसवाल
तृतीय स्थान- सैयद
चतुर्थ स्थान- पंकज कुमार
पाचवां स्थान- अंकित कुमार

झंझारपुर जिला से


प्रथम स्थान- अनुमन
द्वितीय स्थान- विकास कुमार
तृतीय- राजेश कुमार
चतुर्थ स्थान- रंधीर कुमार
पाचवां स्थान- राकेश दत्ता

खगड़िया जिला से


प्रथम स्थान- तौफुन
द्वितीय स्थान- पी के राजपुत
तृतीय स्थान- वी के राजपुत
चतुर्थ स्थान- एन ईश
पाचवां स्थान- रूद्र वीर सिंह

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights