Monday, June 15, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय Tennis : राफेल नडाल ने पहला मैच जीता, स्वियातेक अंतिम आठ में

Tennis : राफेल नडाल ने पहला मैच जीता, स्वियातेक अंतिम आठ में

by Khel Dhaba
0 comment

मेलबर्न। अपने कैरियर का 21वां ग्रैंडस्लैम जीतने की कोशिश में जुटे राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी पुख्ता करते हुए एक अभ्यास टूर्नामेंट में रिकार्डास बेरांकिस को 6-2, 7-5 से हराकर पहली जीत दर्ज की। कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे नडाल पूरी तरह से फॉर्म में दिख रहे थे।

इससे पहले पूर्व फ्रेंच ओपन चैम्पियन इगा स्वियातेक ने अमेरिकी ओपन उपविजेता लैला फर्नांडिज को 6-1, 6-2 से हरा कर एडीलेड इंटरनेशनल टेनिस के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पांचवीं वरीयता प्राप्त स्वियातेक के अलावा दुनिया की शीर्ष खिलाड़ी ऐश बार्टी भी अंतिम आठ में पहुंच गई हैं। स्वितयातेक का सामना प्रिसिला होन और दो बार की ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन विक्टोरिया अजारेंका के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।

वहीं बार्टी की टक्कर ऑस्ट्रेलिया की एला टोमजाओविच और 2020 ऑस्ट्रेलिया ओपन चैम्पियन सोफिया केनिन के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगी।

सातवीं वरीयता प्राप्त एलिना रिबाकिना और अमेरिका की शेल्बी रोजर्स दूसरे क्वार्टर फाइनल में आमने सामने होंगी। वहीं काजा जुवान का सामना मिसाकी दोइ या अनास्तासिया गासानोवा से होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.