Friday, June 12, 2026
Home Slider बिहार रणजी टीम का सेलेक्शन ट्रायल 22 दिसंबर से

बिहार रणजी टीम का सेलेक्शन ट्रायल 22 दिसंबर से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार रणजी ट्रॉफी की टीम चयन के लिए होने वाले ट्रायल के लिए सभी जिला संघों से 5-5 खिलाड़ियों को दिनांद 22, 23 और 24 दिसंबर 2021 को जिला के तिथि के अनुसार, जिला संघों के अग्रसारण के साथ मोइनुल हक स्टेडियम, पटना में सुबह 9 बजे रिपोर्ट करने का निर्देश दिया जाता है। सभी खिलाड़ी श्री ए. के. चंदन और अतुल कुमार को निम्नलिखित कागजातों के साथ रिपोर्ट करेंगे।

  1. जन्म प्रमाण पत्र कंप्यूटराइज्ड
  2. पैन कार्ड
  3. बोनाफाइड सर्टिफिकेट
  4. कैंसल चेक
  5. आवासीय प्रमाण पत्र
  6. वोटर आईडी / पासपोर्ट

श्री धर्मवीर पटवर्धन को ट्रायल प्रभारी तथा प्रकाश कुमार (हाजीपुर) और रूपक कुमार (पटना) को सह-प्रभारी बनाया जा रहा है। 

तिथि के अनुसार जिलों की सूची

22-दिसंबर– वैशाली, सारण, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगुसराय, समस्तीपुर, अरवल, जहानाबाद, गया, सीवान, खगड़िया, पूर्वी-चंपारण और लखीसराय। 

23-दिसंबर– अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, कटिहार, मुंगेर, भागलपुर, रोहतास, जमुई, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर और शिवहर। 

24-दिसंबर-पुर्णिया, औरंगाबाद, भोजपुर, पटना, बांका, कैमूर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी। 

 सभी जिला संघ 5-5 खिलाड़ियों के अलावा सत्र 2019-20 के मुश्ताक अली टी-20, विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट और  रणजी ट्राफी,  2020-21 के मुश्ताक अली टी-20 और विजय हजारे टूर्नामेंट और 2021-22 के मुश्ताक अली टी-20 और विजय हजारे टूर्नामेंट में प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का नाम अलग से अग्रसारित करेंगे। 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.